← News & Blogs

Diet-Lifestyle-Yoga and Marma

FOOD COMBINATION TO IMPROVE DIGESTION

✍ Nadi Vaidya · 📅 21 April 2024

FOOD COMBINATION TO IMPROVE DIGESTION
जानिए कुछ सरल और प्राकृतिक उपाय जो की खाद्य सामग्रियों के पाचन में मदद कर सकते हैं। इन सभी प्राकृतिक उपायों का उपयोग करके आप पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पा सकते हैं और स्वस्थ जीवनशैली का आनंद उठा सकते हैं। 1. *दूध:* यदि दूध पचने में कठिनाई हो रही है, तो उसके साथ सौंफ का सेवन करें। सौंफ से पाचन क्रिया में सुधार आता है और दूध पचने में सहायता होती है। 2. *दही:* दही से पाचन सम्बन्धी समस्या होने पर उसमें सौंठ (सूखी अदरक) डालकर उस का उपयोग करें। यह पेट की गैस और ब्लोटिंग को कम करने में मदद करता है और दही सरलता से पच जाती है। 3. *छाछ:* छाछ के पाचन के लिए जीरा और काली मिर्च का मिश्रण उपयोगी है, जो पाचन शक्ति को बढ़ावा देता है। 4. *अरबी और मूली:* अरबी और मूली के पाचन में अजवायन उत्तम होती है, क्योंकि यह पेट की सूजन और गैस को दूर करती है। अतः यदि आप अरबी और मूली खाना चाहते हैं तो उसमें अजवायन डालकर ही खाएं। 5. *कढ़ी:* कढ़ी हजम न होने पर कड़ी पत्ता बहुत लाभकारी होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारता है और साथ ही स्वाद में भी वृद्धि करता है। 6. *तेल और घी:* तेल या घी के भारीपन को कलौंजी द्वारा कम किया जा सकता है, जो लिपिड्स को तोड़ने में सहायक होती है। तो यदि आपको हृदय विकार है या bp की समस्या है तो घी या तेल को कलोंजी में पहले पका कर रख लें और फिर इस्तेमाल करें। 7. *पनीर:* पनीर के पाचन के लिए भुना हुआ जीरा उपयोगी है, जो पाचन को आसान बनाता है। 8. *भोजन:* सामान्य भोजन पचाने के लिए गर्म पानी पिएं, जिससे पाचन क्रिया तेज़ होती है। 9. *केला:* केला हजम न होने पर छोटी इलायची का उपयोग करें यह पेट के भारीपन को कम करता है और केले को पचने में सहायता करता है। 10. *खरबूजा:* खरबूजे के पाचन के लिए मिश्री का सेवन करें।यह मिठास के साथ पाचन शक्ति में सुधार लाती है। - *सेब:* सेब के साथ दालचीनी पाउडर का मिश्रण उपयोग करने से पाचन में सुधार होता है और सेब पेट में भारीपन/गैस भी नहीं करता। - *संतरा:* संतरा खाने के बाद थोड़ी सी काली मिर्च का सेवन पाचन में मदद कर सकता है। - *गाजर:* गाजर के साथ अदरक का उपयोग पाचन में लाभदायक होता है। - *टमाटर:* यदि टमाटर के साथ तुलसी के पत्ते का सेवन किया जाए तो पाचन को बढ़ावा मिलता है।

Advanced Nadi Pariksha Workshop 2026

21–22 नवंबर 2026 · वृंदावन · Registration ₹2,500

Register Now WhatsApp