← News & Blogs

NADI VAIDYA CHIKITSA SUTRA

ग्रहणी / IBS

✍ Nadi Vaidya · 📅 23 December 2023

ग्रहणी /  IBS
🍁♻ नाड़ी वैद्य चिकित्सा सूत्र ♻🍁 आयुर्वेद में ही सम्भव है। ♻ ग्रहणी / IBS ♻ ग्रहणी / संग्रहणी / IBS नामक रोग में मनुष्य की आंत्र जो कि मुख्यत: दो कार्य करती है भोजन को पचाने के उपरांत पैदा हुए रस का प्रचूषण करना तथा मल का शरीर से निष्कासन करना। ग्रहणी रोग में यह दोनों ही क्रियाएं मंद पड़ जाती है। आमतौर पर ग्रहणी को कष्टसाध्य एवं संग्रहणी को याप्य माना गया है। आज हम आपके सम्मुख ग्रहणी को ठीक करने का चिकित्सा सूत्र बताने जा रहे हैं। यदि रोगी आहार विहार का सही से पालन करें तो अवश्य ही आराम मिलता है। 💧जी हां।। 💧हाथ कंगन को आरसी क्या ।। जो व्यक्ति हमारे क्लीनिक नहीं आ सकते हैं फिलहाल वे अग्रलिखित चिकित्सा सूत्र से भी लाभान्वित हो सकते हैं। 💯सफल चिकित्सा सूत्र:- 🌎आयुर्वेद का प्रथम सिद्धांत है निदान परिवर्जन अर्थात रोग के कारण को दूर करना। "सनक्षिपते: क्रिया योगे निदान परिवर्जनम" अर्थात सबसे पहले रोग के होने के कारण को रोका जाए या नष्ट किया जाए। ❄नाड़ी परीक्षा , अष्ठविद् परीक्षा , रोगी से बात कर वात पित्त एवं कफ दोषों को जान कर रोगी के आहार विहार में बदलाव करना चाहिए। 🌎1:- ग्रहणी विध्वंसक रस:- 💧ग्रहणी कपाट रस 20 ग्राम 💧नृपतिवल्लभ रस 10 ग्राम 💧लाई रस 20 ग्राम 💧पंचामृत पर्पटी 10ग्राम उपरोक्त सभी दवाईयों को अच्छी तरह से पीस कर 60 पुड़िया बना लें। एक एक पुड़िया सुबह शाम खाने के बाद पानी से। 💧विशेष:- यदि मल के साथ रक्तस्राव हो रहा हो तो पंचामृत पर्पटी के स्थान पर बोल पर्पटी लें। 🌎 चित्रकादि वटी दो दो गोलियां खाने से 15 मिनट पहले चूसें। सुबह और शाम को। 🌎 आमपाचन चूर्ण:- 💧सौंफ 💧सोंठ 💧छोटी हरड़ 💧बेलगिरी 💧इसबगोल भूसी सभी 100-100 ग्राम लेकर अच्छी तरह से पीस लें। एक चम्मच सुबह और रात को खाने के बाद पानी से। ❄उपरोक्त चिकित्सा सूत्र अनुसार रोगी की चिकित्सा से पहले 15-30 दिन में ही रोगी सभी लक्षणों में काफी राहत महसूस करता है। 90 दिन तक चिकित्सा करने से रोग का शमन होता है। यदि किसी कारणवश पूर्ण रूप से आराम नहीं मिलता है तो फिर से कोर्स को किया जा सकता है। 🙏 ऊं नमः धंवतराय अमृत कलश हस्ताय। 🌼🌷🌼🌷🌼🌷🌼🌷🌼🌷🌼 ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें:- 7015614500 Nadi Vaidya Pharmacy, Karnal नाड़ी वैद्य डॉ.अजीत सिंह यादव आयुर्वेदाचार्य आहार - विहार - नाड़ी परीक्षा विशेषज्ञ मेडिकल एस्ट्रोलोजर नाड़ी वैद्य डॉ. मोहित वशिष्ठ CEO Nadi Vaidya Pharmacy नाड़ी वैद्य डॉ. सलोनी यादव CEO Nadi Vaidya Gurukul नाड़ी वैद्य डॉ. माना यादव President, HEAL INDIA Nadi Vaidya Dr. Ajit Singh Yadav Ayurvedacharya Diet-Lifestyle and Pulse Diagnosis Expert Nadi Vaidya Dr. Mohit Vashist CEO Nadi Vaidya Pharmacy Nadi Vaidya Dr. Saloni Yadav CEO Nadi Vaidya Gurukul Nadi Vaidya Dr. Mana Yadav President, HEAL INDIA

Advanced Nadi Pariksha Workshop 2026

21–22 नवंबर 2026 · वृंदावन · Registration ₹2,500

Register Now WhatsApp